मुख्य बातें

मोहाली पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार: अफीम बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, राजस्थान का रहने वाला – Mohali News

मोहाली पुलिस ने नशा तस्कर को किया गिरफ्तार:  अफीम बरामद, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज, राजस्थान का रहने वाला – Mohali News

मोहाली जिले में लालड़ू पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 414 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजस्थान निवासी सालकिशन उर्फ भोलू के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर झरमल नदी के पुल के पास हुई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टीम गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रही थी। इसी दौरान, जब पुलिस झरमल नदी के पुल के पास पहुंची, तो एक युवक पीठ पर बैग लटकाए हुए दिखा। पुलिस को देखकर वह घबरा गया और तेजी से चलने लगा, जिससे पुलिस को उस पर शक हुआ। एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज शक के आधार पर पुलिस ने युवक को रोका और उसके बैग की तलाशी ली। तलाशी के दौरान, बैग से 414 ग्राम अफीम बरामद हुई। इसके बाद, पुलिस ने आरोपी सालकिशन उर्फ भोलू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *