ईरान-इजराइल अमेरिका जंग का असर भारत में तेजी से देखने को मिल रहा है। एलपीजी गैस के बाद अब तेल का स्टॉक भी कम होने लगा है। इसके चलते मंगलवार को बाड़मेर शहर के पेट्रोल पंप पर सुबह से राशनिंग सिस्टम से तेल भरवा गया। इसके बावजूद दीपावली के दिन जितनी आज सेल हो गई। इससे पेट्रोल खत्म होने पर रात को करीब 8 बजे पेट्रोल पंप बंद करना पड़ा। इससे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। इधर पेट्रोल पंप संचालक का कहना है कि बीते दो दिन से तेल डिपो से पेट्रोल की डिमांड की जा रही थी। लेकिन उनकी ओर से सप्लाई नहीं की गई है। उनकी ओर से कहा जा रहा है कि आपके पास पर्याप्त स्टॉक है। इधर जिला रसद अधिकारी का कहना है कि बाड़मेर जिले में पेट्रोल-डीजल एवं गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है। सुभाष चौक के पंप को छोड़कर बाकी सभी पंप पर पेट्रोल व डीजल उपलब्ध है। दरअसल, खाड़ी देशों के बीच में 25 दिन से युद्ध जारी है। इससे तेल व एलपीजी की सप्लाई डिमांड के अनुरूप नहीं हो रही है। बाड़मेर शहर में पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल की सप्लाई डिमांड के अनुसार नहीं हो रही है। शनिवार को पेट्रोल पंप के संचालकों के तेल की सप्लाई हुई थी। इसके बाद डिमांड के बावजूद नहीं हो रही है। रविवार को पेट्रोप डिपो बंद रहे। सोमवार और मंगलवार को कंपनियों ने कई संचालकों को स्टॉक उपलब्ध होने की बात कहते हुए सप्लाई नहीं की। मंगलवार को शहर के सुभाष चौक पेट्रोल पंप पर पेट्रोल खत्म हो गया। इससे रात 12 बजे बंद होने वाला पेट्रोल पंप 7:30 बजे बंद करना पड़ा। पेट्रोल खत्म होने पर बंद किया पंप संचालक पारसमल जैन का कहना है कि मंगलवार को आम दिनों की अपेक्षा पेट्रोल की सेल ज्यादा हुई है। दीपावली के दिन होने वाली सेल आज हो गई। इससे पहले हमने सुबह राशनिंग सिस्टम शुरू किया। उपभोक्ता मांगते थे उतना पेट्रोल नहीं भरवाया। कंज्यूमर को जवाब देना मुश्किल इस वजह से बंद करना पड़ा। डीएसओ बोले- तेल व गैस की उपलब्धता में कोई कमी नहीं है इधर जिला रसद अधिकारी कंवराराम ने बताया- एलपीजी संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे संचालित हैं। जिले में कहीं भी कृत्रिम संकट, कालाबाजारी या जमाखोरी जैसी स्थिति नहीं पैदा हो। इसके लिए प्रभावी कदम उठाए गए है। इसके लिए जिला प्रशासन,पुलिस और रसद विभाग सतर्क है। उनके मुताबिक जमाखोरों, अफवाह फैलाने वालों पर सख्त मॉनिटरिंग करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी l ताकि आमजन को किसी प्रकार की समस्या नहीं हो और उनकी समस्या का त्वरित समाधान हो। उन्होंने अपील की कि आमजन पैनिक होकर खरीददारी नहीं करें l
Source link
