मुख्य बातें

मंडी में कार और बस का टक्कर, 2 की मौत: 2 घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में कार और बस का टक्कर, 2 की मौत:  2 घायल, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी जिले के पंडोह डैम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसे में दो युवाओं की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दे कि यह दुर्घटना कुल्लू से मंडी की ओर आ रही एक कार और सामने से आ रही निजी बस के बीच हुई। जानकारी के अनुसार, कार और एक निजी बस की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में 20 वर्षीय शशांक और गायत्री की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, लगभग 20 वर्षीय दीक्षा और शिवा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। एसपी मंडी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *