मुख्य बातें

भीलवाड़ा में सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा: बाप-बेटी की दर्दनाक मौत,सास-बहू घायल,पारिवारिक कार्यक्रम में कपड़े खरीदने जा रहे थे – Bhilwara News

भीलवाड़ा में सड़क किनारे खड़े लोगों को ट्रक ने रौंदा:  बाप-बेटी की दर्दनाक मौत,सास-बहू घायल,पारिवारिक कार्यक्रम में कपड़े खरीदने जा रहे थे – Bhilwara News

शनिवार दोपहर को एक दर्दनाक सड़क हादसे में सड़क किनारे खड़े बाइक सवार लोगों को एक तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया, इस हादसे में पिता व पुत्री की मौत हो गई, जबकि सास व बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। मामला कोटडी थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर बाद का है, कोटड़ी – हाजीवास रोड़ पर सगतपुरिया व सोडियास चौराहे के बीच सड़क किनारे खड़े बाइक सवार परिवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने कुचल दिया, हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई,उन्होंने घायलों को प्राइवेट वाहन की मदद से कोटड़ी अस्पताल भिजवाया,जहां हालत गंभीर होने पर 108 एंबुलेंस के मदद से भीलवाड़ा रैफर किया गया। यहां ड्यूटी डॉक्टर ने कांटी निवासी भेरूलाल पिता बंशी नाथ व रिया पुत्री भेरुलाल नाथ को मृत घोषित कर दिया, इधर हादसे में गंभीर रूप से घायल हीरा पत्नी बंशी नाथ और बहु समती पत्नी भेरुलाल नाथ का जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।सूचना मिलने पर कोटड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक ओर ड्राइवर को हिरासत में लिया । बताया जा रहा है की पारिवारिक कार्यक्रम के चलते भेरूलाल परिवार के साथ कोटड़ी में कपड़े की खरीदारी करने जा रहा था, इसी दौरान बीच रास्ते में यह हादसा हो गया, फिलहाल पुलिस ने मृतकों के शव अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाए है,जिन्हे पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *