मुख्य बातें

मंडला में युवक-युवती के शव मिले: लाशें 5-6 दिन पुरानी; युवती के अपहरण और युवक की गुमशुदगी दर्ज थी – Mandla News

मंडला में युवक-युवती के शव मिले:  लाशें 5-6 दिन पुरानी; युवती के अपहरण और युवक की गुमशुदगी दर्ज थी – Mandla News

मंडला जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार को एक युवक और युवती के शव संदिग्ध हालत में मिले। नर्मदा किनारे कुंभ स्थल के पास झाड़ियों में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, जबकि युवती का शव पास ही क्षत-विक्षत हालत में पड़ा था। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे को जानते थे और बीते 24 मार्च से लापता थे। इस मामले में महाराजपुर थाने में पहले से ही युवक की गुमशुदगी और युवती के अपहरण का केस दर्ज था। मौके पर पहुंचे अधिकारी घटना की खबर मिलते ही एसपी रजत सकलेचा और एसडीओपी पियूष मिश्रा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शुरुआती जांच को देखकर पुलिस का अनुमान है कि ये शव करीब 5-6 दिन पुराने हो सकते हैं। जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। अधिकारी फिलहाल आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रहे हैं और सबूत जुटा रहे हैं। मौत कब और किन कारणों से हुई, इसका सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *