मुख्य बातें

पंचकूला कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने: पूर्व मेयर आहलूवालिया ने दिया नोटिस का जवाब, कहा-हरवाने के लिए MLA ने कैंडिडेट खड़ा किया – Panchkula News

पंचकूला कांग्रेस में अंदरूनी कलह आई सामने:  पूर्व मेयर आहलूवालिया ने दिया नोटिस का जवाब, कहा-हरवाने के लिए MLA ने कैंडिडेट खड़ा किया – Panchkula News

हरियाणा कांग्रेस में अंदरूनी खींचतान एक बार फिर सामने आई है। पंचकूला की पूर्व मेयर उपिंदर कौर आहलूवालिया ने पार्टी द्वारा जारी शो-कॉज नोटिस का विस्तृत जवाब देते हुए वरिष्ठ नेता चंद्रमोहन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पंचकूला की पूर्व मेयर आहलूवालिया ने कहा कि वह पिछले चार दशकों से सक्रिय राजनीति में है। सरपंच, जिला परिषद सदस्य, पार्षद व 2013 से 2018 तक पंचकूला की मेयर जैसे पदों पर रह चुकी हैं। उन्होंने कांग्रेस संगठन और महिला कांग्रेस में लंबे समय तक ईमानदारी से काम करने का दावा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद्रमोहन लगातार उनके खिलाफ काम करते रहे हैं, यहां तक कि जब वह खुद कांग्रेस की उम्मीदवार थीं तब भी उनका विरोध किया गया। आहलूवालिया के मुताबिक, 2020 के मेयर चुनाव में चंद्रमोहन ने अपने करीबी को बसपा से चुनाव लड़वाकर कांग्रेस के वोट कटवाए, जिससे उन्हें करीब 2000 वोटों से हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की शिकायत उन्होंने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा से की थी, लेकिन पार्टी अनुशासन के चलते इसे सार्वजनिक नहीं किया गया और कोई कार्रवाई भी नहीं हुई। अब जानिए आहलूवालिया के विस्तृत आरोप…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *