हरियाणा सरकार के निर्देश पर भिवानी जिले के लोहारू नगर पालिका क्षेत्र में वार्ड कमेटियों का गठन किया गया है। इन कमेटियों का मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर विकास कार्यों को मजबूत करना, उनकी निगरानी करना और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सुझाव देना है। प्रत्येक वार्ड कमेटी में संबंधित वार्ड पार्षद को अध्यक्ष बनाया गया है। ये पार्षद वार्ड में चल रहे विकास कार्यों की देखरेख करेंगे और नागरिकों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाएंगे। इन कमेटियों से क्षेत्र में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित होने की उम्मीद है। सीएम करेंगे वार्ड कमेटियों के साथ संवाद इसी क्रम में, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आगामी 16 अप्रैल को इन वार्ड कमेटियों के साथ सीधा संवाद करेंगे। इस संवाद में वार्ड स्तर की समस्याओं और विकास योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। आज लोहारू नगर पालिका में इस संबंध में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों इसकी अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप बंटी तायल ने की। बैठक में नगर पालिका सचिव तेजपाल तंवर, जेई कृष्ण सैनी और राकेश बीआई भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान वार्ड कमेटियों की भूमिका, कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से इन कमेटियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
Source link
