मुख्य बातें

प्रभारी राधामोहन बोले-वसुंधरा राजे को बेबस कहेंगे तो लोग हसेंगे: राजे प्रभावी मुख्यमंत्री रही है, अब हमने प्रदेश को बहुत प्रभावी उप मुख्यमंत्री दी हैं – Jaipur News

प्रभारी राधामोहन बोले-वसुंधरा राजे को बेबस कहेंगे तो लोग हसेंगे:  राजे प्रभावी मुख्यमंत्री रही है, अब हमने प्रदेश को बहुत प्रभावी उप मुख्यमंत्री दी हैं – Jaipur News

बीजेपी के प्रदेश प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि अगर आप वसुंधरा राजे के लिए बेबस शब्द का प्रयोग करेंगे तो लोग हसेंगे। राजे महिला सशक्तिकरण का जीवंत प्रतीक हैं। कांग्रेस और उसके लोग इस प्रकार के षड़यंत्रों के लिए जाने जाते हैं। नकली पत्र के संदर्भ में पूरी पार्टी राजे के साथ खड़ी हैं, इस मामले को पार्टी गंभीरता से ले रही हैं। उन्होने भी खुलकर आपके सामने अपनी बात रखी हैं। प्रदेश के प्रशासनिक हल्के को भी इस पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। यह बातें प्रभारी ने आज प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मीडियो को संबोधित करते हुए कही। प्रदेश को प्रभावी उप मुख्यमंत्री दिया
सीएम भजनलाल शर्मा की कैबिनेट में महिला मंत्रियों की कम संख्या को लेकर पूछे गए सवाल पर प्रभारी डॉ राधामोहन दास अग्रवाल ने कहा कि परिवर्तन, उसका विस्तार और मूल्यांकन सतत चलने वाली प्रक्रिया हैं। हमने एक बहुत प्रभावी बहिन को इस प्रदेश का उप मुख्यमंत्री बनाकर राजस्थान की जनता को दिया हैं। पहले मुख्यमंत्री दिया था, वसुंधरा राजे बहुत प्रभावी मुख्यमंत्री रही हैं। अब दिया कुमारी हमारी उप मुख्यमंत्री हैं। बीजेपी ने हमेशा महिलाओं को उनका अधिकार दिया हैं। उत्तरप्रदेश में तीन बार हमने बहन मायावती को पूरा समर्थन देकर उनको मुख्यमंत्री बनाया। दिल्ली में आज भी महिला मुख्यमंत्री हैं। हर जगह की राजनीतिक परिस्थितियां होती हैं, पूरे देश के समीकरण तय करने होते है, उसके अनुसार सामूहिक निर्णय लिया जाता हैं। हमें लगा कांग्रेस इस बार भी नाटक जारी रखेगी
प्रभारी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने साल 2023 में महिलाओं के साथ खड़े होने का नाटक किया था। उस समय जब यह विधेयक लाया गया था, तब साल 2024 में लोकसभा चुनाव थे। ऐसे में यह लोग विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। हमें लगा कि नाटक ही सही, इस बार भी यह लोग नाटक जारी रखेंगे। लेकिन जब इनको लगा कि इस बार तो महिला आरक्षण लागू होकर रहेगा तो इन्होने अपने आप को बेनकाब कर लिया और इसके विरोध में सामने आ गए। लेकिन हम महिला आरक्षण को लागू करके रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *