मुख्य बातें

हिमाचल कांग्रेस ने 4 निगमों में चुनाव इंचार्ज लगाए: विक्रमादित्य को मंडी, रोहित ठाकुर को सोलन की जिम्मेदारी; चंबा की कार्यकारिणी गठित – Shimla News

हिमाचल कांग्रेस ने 4 निगमों में चुनाव इंचार्ज लगाए:  विक्रमादित्य को मंडी, रोहित ठाकुर को सोलन की जिम्मेदारी; चंबा की कार्यकारिणी गठित – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी बुधवार को चारों नगर निगम चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त कर दिए है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और अध्यक्ष की मंजूरी के बाद सोलन नगर नगम चुनाव का प्रभारी शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को बनाया गया है। मंडी नगर निगम का जिम्मा लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह को सौंपा गया है। पालमपुर नगर निगम चुनाव जिताने के लिए कांग्रेस ने तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी को प्रभारी बनाया है, जबकि हिमाचल टूरिज्म डवलपमेंट कॉर्पोरेशन के चेयरमैन आरएस बाली को धर्मशाला नगर निगम चुनाव का प्रभारी नियुक्त किया है। प्रभारियों को तुरंत जिम्मेदारी संभावने के निर्देश संगठन महासचिव विनोद जिंदा द्वारा जारी अधिसूचना में सभी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में तुरंत जिम्मेदारी संभालने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही संगठन को मजबूत करने, बेहतर समन्वय बनाने और आगामी चुनावों में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। कांग्रेस की साख का सवाल निगम चुनाव बता दें कि नगर निगम चुनाव पार्टी चिन्ह पर होते हैं। इसलिए ये चुनाव कांग्रेस की साख का सवाल बन गए है। सभी जगह 17 मई को मतदान होना है और 31 मई को नतीजे आएंगे। यह चुनाव बताएंगे कि सुक्खू सरकार लोकप्रियता की कसौली पर कितना खरा उतरेगी। चंबा जिला की कार्यकारिणी गठित इसी के साथ कांग्रेस ने चंबा जिला की कार्यकारिणी को भी मंजूरी दे दी है। यहां देखे चंबा जिला की कार्यकारिणी..



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *