मुख्य बातें

सिंधिया को हराने वाले केपी यादव बनाए गए कार्पोरेशन अध्यक्ष: MP में लगातार तीसरे दिन निगम-मंडलों में नियुक्तियां, संजय नगायच को वेयर हाउसिंग की जिम्मेदारी – Bhopal News




मध्य प्रदेश में सरकार लगातार अलग-अलग आयोगों, बोर्ड, निगम मंडलों में नियुक्तियां कर रही है। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी नियुक्ति आदेश जारी हुए। गुरुवार को सबसे पहले एसटी और एससी आयोग के अध्यक्षों की नियुक्तियां हुई थीं। इसके बाद शुक्रवार को भी नियुक्ति आदेश जारी हुए। ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने वाले गुना के पूर्व सांसद केपी यादव को मप्र स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। केपी पिछले दो सालों से राजनीतिक पुनर्वास की आस लगाए बैठे थे। पन्ना के बीजेपी नेता संजय नगाइच को मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन का अध्यक्ष बनाया गया है। नगाइच वर्तमान में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहयोग सेल का काम संभाल रहे हैं। बीजेपी के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री केशव भदौरिया को महाराणा प्रताप कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। केशव भदौरिया बीजेपी के प्रदेश मंत्री भी रह चुके हैं। तीन दिनों में इनकी हुई नियुक्तियां गुरुवार को इनकी हुई नियुक्तियां शुक्रवार को इनकी नियुक्ति हुई शनिवार को इनके नियुक्ति आदेश जारी हुए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *