मुख्य बातें

वर्ल्ड अपडेट्स: पुतिन विरोधी नवेलनी की पत्नी बोलीं- रूस के दिवंगत विपक्षी नेता को जहर दिया गया था

वर्ल्ड अपडेट्स:  पुतिन विरोधी नवेलनी की पत्नी बोलीं- रूस के दिवंगत विपक्षी नेता को जहर दिया गया था


1 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

रूस के दिवंगत विपक्षी नेता अलेक्सी नवल्नी की मौत पर नया विवाद खड़ा हो गया है। उनकी पत्नी यूलिया नवल्नाया का कहना है कि विदेश की दो प्रयोगशालाओं ने परीक्षण में साबित किया है कि नवल्नी को मौत से पहले ज़हर दिया गया था।

हालांकि राजनीतिक दबावों के कारण लैब्स ने रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की है। 47 वर्षीय नवल्नी की फरवरी 2024 में आर्कटिक की जेल कॉलोनी में मौत हुई थी।

अधिकारियों का दावा है कि उनकी मौत दिल की धड़कन अनियमित होने से हुई, मगर नवल्नाया ने इसे झूठ करार दिया।

उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि चुप्पी रखने से उन्हें रोका नहीं जा सकता। नवल्नी 2020 में भी नोविचोक नर्व एजेंट से ज़हर दिए जाने की घटना से बाल-बाल बचे थे, जिसे यूरोपीय लैब्स और ओपीसीडब्ल्यू ने प्रमाणित किया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *