मुख्य बातें

दुमका में हाई वोल्टेज तार से 10 बाराती झुलसे: बस की छत पर नाचते समय हुआ हादसा, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती – Dumka News

दुमका में हाई वोल्टेज तार से 10 बाराती झुलसे:  बस की छत पर नाचते समय हुआ हादसा, फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती – Dumka News

दुमका जिले में मंगलवार को एक बस की छत पर नाच रहे 10 बाराती हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से झुलस गए। यह घटना शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के सरायदाहा के पास हुई। सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बारातियों से भरी यह बस पाकुड़िया (पाकुड़) से दुमका के रानीश्वर जा रही थी। सरायदाहा के पास पहुंचने पर कुछ युवक बस की छत पर खड़े होकर नाचने लगे। इसी दौरान बस आगे बढ़ी और छत पर मौजूद युवक ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज बिजली के तार की चपेट में आ गए। इससे 10 बाराती करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत सभी घायलों को फूलो झानो मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। बस चालक अभिलाष मुर्मू ने बताया कि यह घटना बारातियों की मस्ती के कारण हुई। घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बन गया था। शिकारीपाड़ा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे बस की छत पर यात्रा करने या किसी भी प्रकार की मस्ती करने से बचें ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *