मुख्य बातें

गोहाना में हुक्का भरने को लेकर विवाद: युवक के सिर पर डंडे से वार; लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल, केस दर्ज – Gohana News

गोहाना में हुक्का भरने को लेकर विवाद:  युवक के सिर पर डंडे से वार; लहूलुहान हालत में पहुंचाया अस्पताल, केस दर्ज – Gohana News

हरियाणा के सोनीपत जिले के खानपुर कलां गाँव में हुक्का भरने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर हमला किया गया। कौशल रोजगार के तहत बीपीएस खानपुर कलां में कार्यरत युवक के सिर पर लकड़ी के बिड्डे से वार किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खानपुर कलां गांव के मंदीप ने बताया कि वह बीपीएस खानपुर कलां में वाटर सप्लाई के पद पर कार्यरत है। मंदीप ने पुलिस को बताया कि 25 अप्रैल की रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त बलजीत की बैठक में बैठा था। इसी दौरान गाँं का निवासी अंकित वहां आया और हुक्का भरने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप से उस समय मामला शांत हो गया था। अगले दिन, 26 अप्रैल की शाम करीब 7:30 बजे, मंदीप दोबारा बलजीत की बैठक के सामने हुक्का भर रहा था। तभी आरोपी अंकित हाथ में लकड़ी का बिड्डा लेकर वहाँ पहुँचा। मंदीप ने अंकित को अपनी ओर आते देख हटने की कोशिश की, लेकिन अंकित ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि अंकित ने मंदीप के सिर पर बिड्डे से जोरदार वार किया, जिससे मंदीप घायल होकर जमीन पर गिर गया। मंदीप के चिल्लाने पर जब ग्रामीण इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी अंकित उसे जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। मंदीप को गंभीर हालत में बीपीएस खानपुर कलां अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से मिली सूचना और मेडिकल लीगल रिपोर्ट (MLR) के आधार पर सदर गोहाना पुलिस की टीम ने वार्ड नंबर 3 में मंदीप का बयान दर्ज किया। मंदीप ने पहले परिवार से सलाह करने की बात कही थी, जिसके बाद 28 अप्रैलको पुलिस को लिखित शिकायत दी गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *