मुख्य बातें

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें: इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

बेंगलुरु में भारी बारिश,अस्पताल की दीवार गिरने से 7 मौतें:  इनमें 3 बच्चे शामिल, 7 घायलों का रेस्क्यू; सीएम सिद्धारमैया घटनास्थल पर पहुंचे

बेंगलुरु में बुधवार को भारी बारिश के बीच हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 3 बच्चे भी शामिल हैं। 7 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। हादसे के समय सड़क किनारे मौजूद वेंडर और राहगीर मलबे की चपेट में आ गए। कई लोग मलबे में दब गए थे, जिन्हें रेस्क्यू टीम ने बाहर निकाला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी बारिश के कारण बोवरिंग एंड लेडी कर्जन हॉस्पिटल की दीवार कमजोर हो गई थी। हालांकि, प्रशासन ने कहा है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मृतकों के परिजनों के लिए 5-5 लाख रुपए मुआवजे की घोषणा की। हादसे की तस्वीरें…
उपमुख्यमंत्री बोले- दोषियों पर कार्रवाई होगी उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और दोषियों पर कार्रवाई का भरोसा दिया है। वहीं विपक्ष ने इसे प्रशासनिक लापरवाही बताते हुए सरकार की आलोचना की है। सरकार का कहना है कि वहां रेहड़ी-पटरी वालों को सामान बेचने की अनुमति दी गई थी। 7 घायलों में से 3 केरल से थे और बेंगलुरु घूमने आए थे। वहीं, मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि हादसा इतना भयानक था कि मलबे से शवों को बाहर निकालना पड़ा और कुछ लोगों को अपने पैर तक गंवाने पड़े। 2024 में बेंगलुरु में बारिश से 7 मंजिला इमारत ढही, 8 मौतें हुई थी बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण 22 अक्टूबर 2024 को एक अंडरकंस्ट्रक्शन इमारत ढह गई थी। बाबूसापाल्या इलाके में हुए इस हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो गई। ————————- ये खबर भी पढ़ें… बेंगलुरु में पानी की टंकी गिरने से 3 की मौत:चौथी मंजिल से फूड स्टॉल पर गिरी, बिल्डिंग मालिक पर लापरवाही का केस बेंगलुरु में बुधवार (2 अगस्त) रात को पानी की टंकी गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। टंकी बिल्डिंग की चौथी मंजिल से नीचे फूड स्टॉल पर गिरी थी। ये घटना शिवाजी नगर बस स्टैंड के पास की है। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *