मुख्य बातें

सामूहिक नकल मिलने पर दो केंद्र निरस्त: छात्रों को नए केंद्र आवंटित, पांच कॉलेजों में पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी परीक्षाएं – Agra News

सामूहिक नकल मिलने पर दो केंद्र निरस्त:  छात्रों को नए केंद्र आवंटित, पांच कॉलेजों में पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी परीक्षाएं – Agra News

आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सामूहिक नकल मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मथुरा के आरएसएस पीजी कॉलेज और एसबीएस कॉलेज का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इनमें परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के लिए नए केंद्र बना दिए गए हैं। पांच परीक्षा केंद्रों पर पर्यवेक्षक की निगरानी में परीक्षाएं कराई जाएंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक स्तर की बीए, बीएससी, बीकॉम के द्वितीय, चतुर्थ और छठे सम सेमेस्टर और परास्नातक (एमए, एमकॉम, एमएससी) के द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। 28 अप्रैल को (परीक्षा केंद्र संख्या 0207) आरएसएस पीजी कॉलेज बल्देव मथुरा और (0744) एसबीएस कॉलेज फालोन, छाता मथुरा में सामूहिक नकल पकड़ी थी। एसबीएस कॉलेज में सुबह 8 से 10 बजे की पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा में बोल-बोलकर नकल कराई जा रही थी। इसके सीसीटीवी कैमरे भी विश्वविद्यालय के कंट्रोल रूम से लिंक नहीं थे। सचल दल ने ओएमआर शीट भी जब्त की थी। आरएसएस पीजी कॉलेज की तीसरी पाली में परीक्षा छूटने से 10 मिनट पहले बोल-बोलकर नकल कराई जा रही थी। परीक्षार्थियों के ओएमआर शीट में मिलान होने पर सचल दल ने सामूहिक नकल की रिपोर्ट दी। कॉलेज संचालकों को नोटिस भी दिए थे। इन दोनों कॉलेजाें के परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। इसमें परीक्षा दे रहे विद्यार्थियों की परीक्षा के लिए नए केंद्र बना दिए हैं। इनके प्रवेश पत्र भी नए सिरे से बनाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि सचल दल के निरीक्षण में पांच परीक्षा केंद्रों में अव्यवस्था और संदिग्ध स्थिति पाई गई। नकल सामग्री के ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर सचल दल की रिपोर्ट के आधार पर इनको नोटिस देकर स्पष्टीकरण भी मांगा गया। ऐसे में मोतीलाल रामनाथ महाविद्यालय भदरौली, बाह, सिद्धांत राज महाविद्यालय बाह, आईआईएमटी अछनेरा, ताराचंद शास्त्री महाविद्यालय और रामस्वरूप गोविंदी देवी महाविद्यालय में आगे की परीक्षाएं पर्यवेक्षक की निगरानी में होंगी। इनके पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। काॅलेज का नाम
1.आरएसएस पीजी कॉलेज
2. एसबीएस कॉलेज नोडल केंद्र
1. बीएसए कॉलेज,मथुरा
2. श्री ब्रिज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां नया परीक्षा केंद्र
1 श्री फतेह सिंह डिग्री कॉलेज नगला राय सिंह पंचवार(0869)
2. श्री ब्रिज बिहारी डिग्री कॉलेज कोसीकलां (0022)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *