मुख्य बातें

पूर्णिया में हथौड़े से मारकर बुजुर्ग का मर्डर: बचाने गए बेटे-पोते को बेरहमी से पीटा, 4 कट्ठा जमीन का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला – Purnia News

पूर्णिया में हथौड़े से मारकर बुजुर्ग का मर्डर:  बचाने गए बेटे-पोते को बेरहमी से पीटा, 4 कट्ठा जमीन का झगड़ा खूनी संघर्ष में बदला – Purnia News

पूर्णिया में जमीन को लेकर चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। 4 कट्ठा जमीन के झगड़े में 80 साल के बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सिर पर हथौड़े से कई घातक वार किए गए। बीच बचाव में गए बेटे और पोते को भी नहीं छोड़ा, लाठी-डंडे से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पूरी घटना शहर के मधुबनी थाना क्षेत्र इलाके की है। मृतक की पहचान कृष्णापुरी यादव टोला निवासी सुखदेव यादव के तौर पर हुई है। बेटे मनोज यादव ने बताया कि आरोपी पक्ष विवादित जमीन पर पिलर लगवा रहा था। इस दौरान पिताजी वहां पहुंचे और इसका विरोध करने लगे। इसी बात पर विवाद बढ़ गया। आरोपियों ने मौके पर काम कर रहे मजदूर का हथौड़ा छीन लिया। अचानक हमला कर दिया। मेरे पिता को हथौड़े से मारा गया। सिर पर लगातार कई वार किए गए। गंभीर चोट लगने से वह मौके पर ही गिर पड़े। हमलोगों को भी पीटा गया। लाठी-डंडे से पीटा मारपीट के दौरान माहौल पूरी तरह बेकाबू हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके बेटे मनोज यादव और पोते सुजल को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। दोनों को लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया, जिसमें उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई। हिंसक हमले में जख्मी तीनों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए जीएमसीएच ले जाया गया है। 2 हमलावर गिरफ्तार वहीं, दूसरे पक्ष का भी एक युवक इस झड़प में घायल हो गया। सूचना मिलते ही मधुबनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर रंजीत यादव और चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कर लिया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *