मुख्य बातें

हरियाणा के राज्यपाल ने नूंह में बच्चों को बांटी चॉकलेट: सरकारी स्कूल में पाई गई कमियां, पेयजल, वॉशरूम के लिए दिए 10 लाख रुपए – Nuh News

हरियाणा के राज्यपाल ने नूंह में बच्चों को बांटी चॉकलेट:  सरकारी स्कूल में पाई गई कमियां, पेयजल, वॉशरूम के लिए दिए 10 लाख रुपए – Nuh News

हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने नूंह के दो दिवसीय दौरे के दौरान लघु सचिवालय में एक नवीनीकृत मीटिंग हॉल का उद्घाटन किया। उन्होंने जिले के राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल-2 का जायजा भी लिया। स्कूल में बुनियादी सुविधाओं में कमी पाए जाने पर सुधार के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की। राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष गुरुवार शाम नूंह पहुंचे थे। दौरे के पहले दिन उन्होंने सर्किट हाउस में गारद की सलामी ली और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। क्लास रुम में जाकर बच्चों से की बात शुक्रवार को राज्यपाल ने राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल-2 का दौरा किया। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, कक्षाओं और छात्रों को दी जा रही सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया। राज्यपाल ने कक्षा कक्षों में जाकर बच्चों से सीधा संवाद किया और उनकी पढ़ाई, दिनचर्या तथा भविष्य के बारे में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान राज्यपाल ने विद्यार्थियों को चॉकलेट और कलर पैलेट वितरित किए। उन्होंने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि बच्चों के चरित्र निर्माण की पहली सीढ़ी है। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों की पढ़ाई के साथ-साथ उनके व्यवहार, अनुशासन और आदतों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया। मूलभूत सुविधाओं में सुधार पर दिया जोर राज्यपाल प्रो. घोष ने पाया कि विद्यालय में स्वच्छ पेयजल और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार की आवश्यकता है। इस पर उन्होंने प्रशासन को तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपए देने की घोषणा की और कहा कि इस राशि का उपयोग प्राथमिकता के आधार पर बुनियादी सुविधाओं और खेल संसाधनों को बेहतर बनाने में किया जाए। राज्यपाल ने यह भी कहा कि हरियाणा शिक्षा और खेल के क्षेत्र में लगातार प्रगति कर रहा है, और इस प्रगति को बनाए रखने के लिए स्कूल स्तर पर मजबूत आधारभूत ढांचा जरूरी है। उन्होंने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए उन्हें बेहतर शिक्षा, अनुशासन और अवसर प्रदान करना सबकी जिम्मेदारी बताया। इस अवसर पर उपायुक्त अखिल पिलानी, पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *