केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को रोहतास में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन की शुरुआत में उन्होंने कार्यकर्ताओं को मालिक कहा। शाह ने कहा, ‘सिर्फ बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जहां बूथ अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन सकता है। मैं भी कभी बूथ अध्यक्ष
.
शाह ने कार्यकर्ताओं से पूछा, ‘लालू जी, राबड़ी जी बिहार को समृद्ध कर सकते हैं क्या। उन्होंने कहा, ये लोग सिर्फ अपना और अपने परिवार का सोचते हैं।’
उन्होंने कहा, ‘हमें आज यहां से तय कर के जाना है कि इस क्षेत्र की 80 फीसदी सीटें हमारे पास हो। ये संकल्प लेकर हमें जाना है।’
शाह ने कहा, ‘अभी राहुल बाबा यात्रा कर के गए। क्या आपको इसका विषय पता है। इस यात्रा का विषय शिक्षा, बिजली, सड़क, रोजगार नहीं था। यात्रा का विषय था जो बांग्लादेश से घुसपैठिए आए हैं। शाह ने पूछा- आप बताइए किसी का वोट कटा है क्या। राहुल ने घुसपैठिया बचाओ यात्रा निकाली थी।’
अमित शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा, ‘ये चुनाव सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव 3 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनाने का चुनाव है। आप संकल्प लेकर जाइए, मोदी की नेतृत्व में बिहार में सरकार बनानी है।’ थोड़ी देर में गृहमंत्री बेगूसराय पहुंचेंगे। वहां भी वे कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।
अमित शाह ने रोहतास में करीब 30 मिनट तक कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
अमित शाह की 5 बड़ी बातें
- राहुल की यात्रा घुसपैठिया बचाव यात्रा थी: अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी बिहार में घुसपैठियों को बचाने आए थे। उनकी यात्रा का बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं था।
- लालू यादव बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं: बांग्लादेश से आए लोगों को वोट देने का अधिकार और राशन नहीं मिलना चाहिए। लालू एंड कंपनी इन्हें बचाने में लगी है। ऐसे लोग इन लोगों के वोट बैंक हैं।
- लालू-राबड़ी बिहार के विकास के लिए खतरा: लालू जी पूछते हैं मोदी जी ने बिहार के लिए क्या किया। जब वो रेल मंत्री थे तो बिहार को केंद्र से कितनी मदद मिलती थी। आज मोदी जी ने बजट में बिहार के लिए अपना खजाना खोल रखा है।
- दो तिहाई से ज्यादा बहुमत से फिर से सरकार बनानी है: मैं सभी कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं। हमें इस बार बिहार में 2 तिहाई से ज्यादा बहुमत से सरकार बनानी है। आज से ही इस मिशन में जुट जाइए।
- RJD को घोटाले बाज पार्टी बताया: हमने तो अपने काम गिनवा दिए अब मैं इन लोगों के भी काम गिनवा देता हूं। चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब. रेलवे टेंडर घोटाला। ये जेल भी जाते हैं तो हाथी से बाहर आते हैं।
क्यों शाह ने संभाली कमान-यहां 22 में सिर्फ दो सीट जीता था NDA
2024 लोकसभा चुनाव में शाहाबाद में NDA का खाता तक नहीं खुला था, जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी सिर्फ दो सीट ही जीत पाई थी। ऐसे में इस बार शाहाबाद पर भाजपा की विशेष नजर है। गृहमंत्री अमित शाह ने खुद कमान संभाल ली है।
भाजपा के पूर्व मंत्री और चेनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने कहा, ‘अमित शाह के आने से विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ेगा। कार्यकर्ता और जोश के साथ अपने-अपने क्षेत्र में काम करेंगे।’

अमित शाह के दौरे के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
