मुख्य बातें

खगड़िया हादसे में CISF जवान और पत्नी की मौत: मधुपुर में अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सम्मानपूर्वक सलामी – Deoghar News

खगड़िया हादसे में CISF जवान और पत्नी की मौत:  मधुपुर में अंतिम संस्कार, जवानों ने दी सम्मानपूर्वक सलामी – Deoghar News

खगड़िया में हुए सड़क हादसे में CISF जवान विपिन चौरसिया और उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया का निधन हो गया। गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर मधुपुर के चांदवारी गांव लाया गया। पार्थिव शरीर पहुंचते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और परिजन अंतिम दर्शन के लिए उमड़ प

.

बाद में दोनों का अंतिम संस्कार बैकुंठ धाम में पूरे विधि-विधान के साथ किया गया। इस दौरान चित्रा यूनिट से पहुंचे CISF के जवानों ने अपने साथी को सम्मानपूर्वक गार्ड ऑफ ऑनर और सलामी दी।

विपिन चौरसिया दुर्गापुर स्टील प्लांट में CISF में हवलदार के पद पर कार्यरत थे। वे अपनी कर्तव्यनिष्ठा के लिए जाने जाते थे। उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता थीं और सामाजिक कार्यों में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी।

अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में नगरवासी, जनप्रतिनिधि और परिचित शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और दिवंगत दंपती की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *