मुख्य बातें

फोन तलाशने निकले दो दोस्त, सड़क हादसे में गई जान: बालू लदे हाइवा ने दोनों को कुचला, मौके पर ही चली गई जान, घर में पसरा मातम – Godda News

फोन तलाशने निकले दो दोस्त, सड़क हादसे में गई जान:  बालू लदे हाइवा ने दोनों को कुचला, मौके पर ही चली गई जान, घर में पसरा मातम – Godda News

गोड्डा जिले के महगामा थाना क्षेत्र में NH-133 पर सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। घटना गम्हरिया के समीप हुई, जहां बुलेट बाइक पर सवार दोनों युवक नुनाजोर से पथरगामा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि दोनों अपने एक दोस्त की शादी के सिलसिले में लड़की देखने गोड्डा गए थे। देर रात लौटने के दौरान एक युवक का मोबाइल फोन कहीं गिर गया था। रात में फोन नहीं मिलने पर दोनों सुबह उसे तलाशने के लिए फिर उसी रास्ते पर निकले थे, लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का आखिरी सफर साबित हुआ। रास्ते में तेज रफ्तार हाईवा की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर ही दोनों ने तोड़ा दम प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब गोड्डा की ओर से बालू लदा एक हाईवा तेज गति से आ रहा था, जबकि दोनों युवक बुलेट पर सवार होकर फोरलेन NH-133 पर गलत दिशा से पथरगामा की ओर बढ़ रहे थे। इसी दौरान आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलते ही महगामा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा भेज दिया है। दो परिवारों में पसरा सन्नाटा मृतकों की पहचान नुनाजोर निवासी 22 वर्षीय सत्यम कुमार और भागलपुर जिले के सनोखर थाना क्षेत्र के धुआवै गांव निवासी विपिन कुमार मंडल के रूप में हुई है। विपिन पिछले कई वर्षों से अपने परिवार के साथ कटिहार में रह रहे थे। वह अपने दोस्त मिथुन यादव की शादी के लिए लड़की देखने आए थे। घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। महगामा थाना प्रभारी मनोज कुमार पाल ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हादसा हुआ है। पुलिस वाहन की तलाश में जुटी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *