नारनौल में आई तेज आंधी (अंधड़) के कारण शहर के सिटी सिक्स फीडर से जुड़ी बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही, जिससे शहर के आधे से ज्यादा हिस्से के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। जानकारी के अनुसार रात करीब 8 बजे ही इस फीडर की बिजली काट दी गई थी, जो सुबह तक बहाल नहीं हो सकी। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं और आंधी के कारण बिजली लाइनों में फाल्ट आ गया, जिससे सप्लाई ठप हो गई। यह फीडर शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों में भी बिजली आपूर्ति करता है, इसलिए इसका असर बड़े इलाके में देखने को मिला। इन मोहल्लों के लोग परेशान इस फीडर से शहर के नई सराय, रविदास मार्ग, पुल बाजार, पुरानी सराय, मीरा जी, ईश्वर कॉलोनी, दया नगर, श्याम कॉलोनी, मिश्रवाड़ा, महल मोहल्ला, नौ चौक हवेली, बड़ का कुआं, पीर आगा, सलामपुरा, देव स्थान, संघीवाड़ा, पर्स मोहल्ला और दशमेश नगर समेत कई इलाकों में बिजली सप्लाई होती है। बिजली कटौती के कारण इन सभी क्षेत्रों के लोग पूरी रात गर्मी में परेशान रहे। अकसर रहती यह समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि इस फीडर में अक्सर समस्या बनी रहती है। मोहल्ला नई सराय के निवासी प्रदीप यादव ने बताया कि सिटी सिक्स फीडर में अन्य फीडरों की तुलना में ज्यादा दिक्कत रहती है, जबकि शहर के अन्य हिस्सों में बिजली आती रहती है। इन्वर्टर भी ठप वहीं, मीरा जी मोहल्ला के विजेंद्र यादव ने कहा कि बिजली न होने के कारण इन्वर्टर भी जवाब दे जाते हैं, जिससे परेशानी और बढ़ जाती है, खासकर गर्मी के मौसम में हालात और खराब हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि बिजली नहीं होने के कारण वे रात भर सो नहीं पाए आंधी बारिश में होती है समस्या: एसडीओ इस मामले में बिजली विभाग के एसडीओ मोहम्मद अजरूद्दीन ने बताया कि इस फीडर की लाइनें शहर के साथ-साथ बाहरी क्षेत्रों से होकर गुजरती हैं, जहां पेड़ों की संख्या अधिक है। आंधी और बारिश के दौरान पेड़ों की वजह से लाइनों में फाल्ट आने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होते ही फाल्ट को ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
Source link
