मुख्य बातें

हजारीबाग में खरीद घोटाला: 17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान गायब, कैश लेने का आरोप, जांच शुरू – Hazaribagh News

हजारीबाग में खरीद घोटाला:  17 लाख के ऑर्डर में 9 लाख का सामान गायब, कैश लेने का आरोप, जांच शुरू – Hazaribagh News

जिला स्वास्थ्य विभाग के जिला कुष्ठ निवारण विभाग में नॉन कम्युनिकेबल डिजीज (एनसीडी) के लिए सामग्री खरीद में जैम पोर्टल के माध्यम से [कथित] बड़ा घोटाला सामने आया है। हजारीबाग सीएस कार्यालय ने एनएचएम के तहत 1 मार्च 2025 को धनबाद की आरडी इंटरप्राइजेज को 17 लाख रुपए की सामग्री का ऑर्डर दिया था। इसके विरुद्ध 28 मार्च 2025 को एजेंसी ने करीब 8 लाख की सामग्री उपलब्ध कराई, जबकि शेष 9 लाख रुपए की सामग्री अब तक नहीं दी गई।
मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि बची हुई सामग्री के बदले एजेंसी से नकद राशि हजारीबाग स्वास्थ्य विभाग के संबंधित कर्मी द्वारा प्राप्त कर लिए जाने की बात सामने आई है। जानिए…स्वास्थ्य विभाग में कैसे हुई गड़बड़ी
1 मार्च 2025 को जैम पोर्टल से एमएस आरडी इंटरप्राइजेज, धनबाद को 2,06,000 हेल्थ कार्ड का ऑर्डर दिया गया था। पर 60,000 पीस ए4 साइज हेल्थ कार्ड की आपूर्ति हुई।
50,000 फैमिली फोल्डर का ऑर्डर दिया गया था, पर 2,000 पीस 19×12 इंच आकार के फोल्डर की सप्लाई की गई। बाकी बचे 1,46,000 हेल्थ कार्ड और 48,000 फैमिली फोल्डर के एवज में नकद राशि लेने का मामला सामने आया है। यह ऑर्डर दो नंबरों GEMC-511687741315447 और GEMC-511687788710798 से जारी किया गया था। 15 दिन में सामान नहीं मिला तो FIR: सिविल सर्जनसंबंधित एजेंसी को 15 दिनों के भीतर सामान उपलब्ध कराने का अल्टीमेटम दिया गया है। तय समय में सामान नहीं मिलने पर एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इस घोटाले में जो लोग शामिल होंगे, उन पर भी कार्रवाई होगी। 2023 से हुई सभी खरीद की जांच के लिए टीम बना दी गई है। -डॉ. अशोक कुमार, सिविल सर्जन, हजारीबाग



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *