यमुनानगर जिले में गांव भूरे का माजरा फायरिंग केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूर्व सरपंच के घर पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग के मामले में शामिल एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। दोनों तरफ से करीब 15 राउंड फायरिंग हुई, जिसे सब इंस्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी है। आरोपी की पहचान पानीपत के गोयल खुर्द गांव निवासी अमन के रूप में हुई है। यह बदमाश गैंगस्टर काला राणा व नोनी राणा नेटवर्क से जुड़ा बताया जा रहा है और हाल ही में हुई फायरिंग वारदात में सक्रिय भूमिका में था। फिर से वारदात को अंजाम देने की फिराक में था पुलिस के अनुसार, थाना छप्पर क्षेत्र में कुलपुर फाटक के पास मंगलवार की रात करीब 10 बजे किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में नाकाबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दौरान संदिग्ध युवक की लोकेशन मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को कुलपुर गांव के पास सीआईए-2 और थाना छप्पर पुलिस टीम ने घेर लिया। पुलिस को देख आरोपी ने पल्सर बाइक से भागने का प्रयास किया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों तरफ से करीब 10 से 15 राउंड फायरिंग हुई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल मुठभेड़ के दौरान आरोपी अमन के बाएं पैर में गोली लगी, जिससे वह मौके पर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से एक बाइक, अवैध हथियार और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस दौरान एक गोली एसआई रोहन के बुलेट प्रूफ जैकेट पर भी लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। घायल आरोपी को तुरंत सिविल अस्पताल यमुनानगर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं सूचना मिलते ही डीएसपी रजत गुलिया भूरे का माजरा फायरिंग केस से जुड़ा आरोपी पुलिस जांच में सामने आया है कि पकड़ा गया आरोपी अमन पानीपत के गोयल खुर्द गांव का रहने वाला है और गैंगस्टर नोनी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह हाल ही में रादौर क्षेत्र के गांव भूरे का माजरा में पूर्व सरपंच ऋषिपाल के घर पर 25-26 अप्रैल की रात हुई 16-17 राउंड फायरिंग में शामिल था। इस फायरिंग में बदमाशों ने बंद पड़े मकान पर अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं और सामने रहने वाले साले अंकित पर भी फायरिंग की थी, हालांकि वह बच गया था। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हुई थी। इस मामले में अंकित ने नोनी राणा गैंग की भूमिका होने का शक जाहिर किया था। गैंग कनेक्शन की जांच तेज डीएसपी रजत गुलिया के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी अमन एक और वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इसी इनपुट के आधार पर जिले में सीलिंग प्लान लागू कर नाकाबंदी की गई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है और वह पहले भी कई वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है, जिससे इस पूरे गैंग नेटवर्क और अन्य आरोपियों के बारे में अहम खुलासे होने की उम्मीद है। ठगी और गैंगवार से जुड़ सकता है मामला गौरतलब है कि जिस पूर्व सरपंच के घर पर फायरिंग हुई थी, वह पहले से ही ठगी के एक बड़े मामले में फरार चल रहा है। ऐसे में पुलिस इस पूरी वारदात को आपसी रंजिश, रंगदारी और गैंगवार से जोड़कर भी जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज व पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है।
Source link
