मुख्य बातें

पड़ोसियों ने ईंट से वार कर बच्ची को किया घायल: जमुई में पानी के छींटे को लेकर विवाद, सिर पर गहरा चोट – Jamui News

पड़ोसियों ने ईंट से वार कर बच्ची को किया घायल:  जमुई में पानी के छींटे को लेकर विवाद, सिर पर गहरा चोट – Jamui News

जमुई के चंद्रदीप थाना क्षेत्र के अलीगंज बाजार में पानी के छींटे पड़ने को लेकर हुए विवाद में एक 13 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। पड़ोसियों ने बच्ची पर ईंट से हमला किया। घायल बच्ची की पहचान मुकेश यादव की पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। निशा कुमारी की मां के अनुसार, उनकी बेटी घर के पास पानी भर रही थी, तभी पानी का छींटा पड़ोसी खुशबू देवी पर पड़ गया। इस बात पर खुशबू देवी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। जब निशा ने इसका विरोध किया, तो विवाद बढ़ गया। खुशबू देवी ने अपने पति कौशल यादव को बुलाया, जिसके बाद दोनों ने मिलकर बच्ची के साथ मारपीट की। सिर पर ईंट से वार कर किया घायल मारपीट के दौरान निशा कुमारी के सिर पर ईंट से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसके सिर से खून बहने लगा। घटना के बाद परिजन तुरंत बच्ची को इलाज के लिए मंगलवार रात सदर अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार जारी है। बच्ची के परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। घायल बच्ची की मां ने पड़ोसी दंपति पर मारपीट का आरोप लगाया है और कहा है कि इलाज के बाद वे इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *