मुख्य बातें

देशभर में अपराध 6 फीसदी घटे, NCRB की रिपोर्ट: 2024 में 58.85 लाख केस दर्ज, महिलाओं और SC-ST के खिलाफ अपराधों में भी कमी

देशभर में अपराध 6 फीसदी घटे, NCRB की रिपोर्ट:  2024 में 58.85 लाख केस दर्ज, महिलाओं और SC-ST के खिलाफ अपराधों में भी कमी


नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

देशभर में 2024 में दर्ज अपराधों की संख्या में 6 फीसदी की गिरावट आई है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड्स ब्यूरो (NCRB) के मुताबिक, 2023 में 62.41 लाख मामलों के मुकाबले 2024 में 58.85 लाख केस दर्ज हुए। यह जानकारी बुधवार को जारी रिपोर्ट में दी गई।

रिपोर्ट के अनुसार, क्राइम रेट यानी प्रति एक लाख आबादी पर दर्ज मामलों की संख्या भी कम हुई है। यह 2023 में 448.3 से घटकर 2024 में 418.9 रह गई। इससे साफ है कि कुल मामलों के साथ अपराध दर में भी गिरावट आई है। NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, IPC की धाराओं 325, 326 और 329-335 के तहत दर्ज ‘हर्ट’ यानी चोट से जुड़े मामलों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी गई। ये केस 2023 में 6.36 लाख से घटकर 2024 में 4.41 लाख रह गए, यानी 30.58% की कमी आई।

हालांकि, रिपोर्ट में यह भी साफ किया गया है कि इस गिरावट की एक वजह कानून में बदलाव हो सकता है। 2023 में लागू भारतीय न्याय संहिता के तहत इन धाराओं को मर्ज किया गया और साधारण चोट को गैर-संज्ञेय अपराध बना दिया गया।

हत्या के कुल 27,049 मामले

इसी दौरान, 2024 में हत्या के कुल 27,049 मामले दर्ज हुए। यह 2023 के मुकाबले 2.4% कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, हत्या के मामलों में सबसे बड़ा कारण आपसी विवाद रहा। इसके बाद बदला या दुश्मनी और लालच जैसी वजहें सामने आईं।

वहीं, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में भी 1.5% की गिरावट दर्ज की गई। 2024 में ऐसे 4.41 लाख केस दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 4.48 लाख थी। NCRB के मुताबिक, महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सबसे ज्यादा मामले पति या रिश्तेदारों द्वारा क्रूरता के रहे।

महिलाओं के खिलाफ अपराध का रेट घटा

इसके बाद अपहरण, नाबालिगों के खिलाफ अपराध और महिला की गरिमा भंग करने के इरादे से हमला जैसे मामले सामने आए। रिपोर्ट में बताया गया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध का रेट 2023 में 66.2 से घटकर 2024 में 64.6 हो गया।

इसी तरह, अनुसूचित जाति (SC) के खिलाफ अपराधों में भी 3.6% की कमी आई। 2024 में 55,698 केस दर्ज हुए, जबकि 2023 में यह संख्या 57,789 थी।

वहीं, अनुसूचित जनजाति (ST) के खिलाफ अपराधों में 23.1% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई। 2024 में ऐसे 9,966 मामले सामने आए, जबकि 2023 में 12,960 केस दर्ज हुए थे।

———————————————————-

ये खबर भी पढ़े:

UP- ब्लास्ट की साजिश रच रहे 2 संदिग्ध आतंकी अरेस्ट:जिस पाकिस्तानी गैंगस्टर के संपर्क में, उसने कल पंजाब में हुए ब्लास्ट की जिम्मेदारी ली थी

यूपी में बुधवार को एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने पाकिस्तानी आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी देश के संवेदनशील ठिकानों पर सीरियल धमाके और पुलिस टीम पर हमले की साजिश रच रहे थे। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *