छत्तीसगढ़ प्रदेश आदिवासी कांग्रेस ने संगठन को मजबूत करने के लिए सात जिलों में जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव की ओर से जारी नियुक्ति आदेश में 9 नेताओं को अलग-अलग जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रायपुर शहर के लिए दीपेश कृपाल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशों के अनुरूप की गई हैं, ताकि संगठनात्मक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। आदेश में सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए आदिवासी समाज के हितों की रक्षा करें और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। यह नियुक्ति आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
Source link
