चकेरी में विदेश में नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से करीब 11 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। तय समय में नौकरी न लगने पर युवक ने पैसों की मांग की तो 2 लाख रुपये वापस मिले। शेष रकम मांगने पर आरोपियों ने फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। थाने में सुनवाई न होने पर पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के आदेश पर चकेरी थाने में रिपोर्ट कराई है। सितंबर 2023 में युवक से हुई थी मुलाकात मंगला विहार प्रथम निवासी सूरज कुशवाहा के मुताबिक ने सितंबर 2023 में उनकी मुलाकात चकेरी कृष्णा नगर के रहने बलविंदर सिंह उर्फ सोनू के माध्यम से इटावा के विजय नगर में रहने वाले प्रभात कुमार गौड़ से हुई। प्रभात ने विदेश में नौकरी की बातों के जाल में फंसा लिया, फिर कृष्णा नगर अपने साथी गोविंद व उसकी पत्नी और हमीरपुर कैंथी निवासी रोहित के साथ मिलकर सूरज को अच्छे पैकेज में विदेश में नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद गिरोह के सदस्यों ने लखनऊ स्थित अपने कार्यालय का पता देकर माल्टा देश में तीन लाख रुपये प्रतिमाह के वेतन पर ड्राइवर की नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इस दौरान प्रभात ने प्रक्रिया के नाम पर लिए 10-10 हजार रुपये लिए। इसके बाद और रकम की डिमांड पर कार पर 7.5 लाख रुपये का लोन लेकर रकम जुटाई, जो कि अलग-अलग किश्तों में नकद व ऑनलाइन माध्यम से पैसे दिए। फर्जी जॉइनिंग लेटर देकर वसूली रकम इतना ही नहीं आरोपियों ने फर्जी जॉइनिंग लेटर और फ्लाइट का टिकट दिखाकर करीब साढ़े पांच रुपये और वसूल किए। समय बीतने पर जब नौकरी नहीं लगी तो आरोपियों ने मात्र दो लाख रुपये लौटाए। वहीं बाकी की रकम मांगने का दबाव बनाने पर गोविंद और उसकी पत्नी ने घर बुलाकर बलात्कार व छेड़छाड़ के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्र ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की रही है।
Source link
