मुख्य बातें

चंडीगढ़ में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड: 12वीं का आना था रिजल्ट, कमरे में जाकर पंखे से बांधी चुन्नी; नहीं मिला सुसाइड नोट – Chandigarh News

चंडीगढ़ में युवती ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:  12वीं का आना था रिजल्ट, कमरे में जाकर पंखे से बांधी चुन्नी; नहीं मिला सुसाइड नोट – Chandigarh News

चंडीगढ़ के सारंगपुर में एक लड़की ने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता चलते ही परिजन उसे तुरंत इलाज के लिए पीजीआई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर थाना सारंगपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान किटी के रूप में हुई है। वह 19 साल की थी और उसने हाल ही में सीबीएसई बोर्ड से 12वीं की परीक्षा दी थी। उसका रिजल्ट आना बाकी था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी मिली पुलिस के मुताबिक मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे युवती दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में गई और अंदर से कुंडी लगा ली। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद परिवार ने दरवाजा तोड़ा तो युवती चुन्नी के सहारे पंखे से लटकी मिली। सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ परिजनों ने तुरंत उसे नीचे उतारा और पीजीआई लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना सारंगपुर पुलिस और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की जांच की, लेकिन मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *