गोपालगंज|जिले के कलाकारों को पहचान, सम्मान और आर्थिक संबल दिलाने की दिशा में जिला प्रशासन ने बड़ी पहल शुरू कर दी है। कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और अनुश्रवण को लेकर समाहरणालय स्थित जिला कला एवं संस्कृति कार्यालय की ओर से महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए हैं। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर यह पत्र जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को भेजा गया है, ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक कलाकारों तक पहुंच सके। जारी निर्देश में कहा गया है कि कला एवं संस्कृति विभाग केवल सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सीमित नहीं है, बल्कि कलाकारों के संरक्षण, संवर्धन और सशक्तिकरण की दिशा में गंभीरता से काम कर रहा।
Source link
