मुख्य बातें

कटिहार में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत: NH-31 पर तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, एक घायल – Katihar News

कटिहार में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत:  NH-31 पर तेज रफ्तार बाइक मवेशी से टकराई, एक घायल – Katihar News

कटिहार के प्राणपुर थाना क्षेत्र में बस्तौल चौक के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर मंगलवार देर शाम एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। मवेशी के साथ चल रहा व्यक्ति घायल प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक सवार युवक प्राणपुर से कटिहार की दिशा में जा रहे थे। तेज रफ्तार के कारण बाइक चालक ने नियंत्रण खो दिया और सड़क किनारे मवेशी लेकर जा रहे एक व्यक्ति से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मवेशी के साथ चल रहा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल व्यक्ति को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मुखिया मुजाहिद आलम ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि एनएच-31 पर तेज रफ्तार और सुरक्षा व्यवस्था की कमी के कारण अक्सर ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। आलम ने प्रशासन से नियमित गश्ती और सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मृतकों की पहचान करने और पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *