- Hindi News
- Business
- Stock Market LIVE: Sensex Surges 300 Points, Nifty Gains 150; Banking & Pharma Stocks Shine
मुंबई4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शेयर बाजार में आज यानी 14 मई को बढ़त है। सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 74,950 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 150 अंक की बढ़त है, ये 23,550 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फार्मा शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है।
एशियाई बाजारों में तेजी मिलाजुला कारोबार
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| कोस्पी (साउथ कोरिया) | 7853 | -27 | -0.01% |
| निक्केई (जापान) | 63449 | +177 | +0.28% |
| हैंगसेंग (हॉन्गकॉन्ग) | 26436 | +48 | +0.42% |
कल अमेरिकी बाजारों में मिला जुला कारोबार रहा
| इंडेक्स | लेवल | पॉइंट चेंज | परसेंट चेंज |
| डाउ जोन्स | 49693 | -67 | -0.14% |
| नैस्डैक | 26402 | +314 | +1.20% |
| S&P 500 | 7444 | +43 | +0.58% |
कल विदेशी निवेशकों ने 4,703 करोड़ रुपए के शेयर बेचे
| कैटेगरी | लेटेस्ट | बीते 7 दिन | बीते 30 दिन |
| DII | 5,869 | 26,547 | 53,841 |
| FII/FPI | -4,703 | -19,211 | -55,352 |
नोट: FIIs और DIIs की नेट खरीदारी/बिकवाली के आंकड़े करोड़ रुपए में हैं।
कल बाजार में रही थी बढ़त
इससे पहले कल यानी शेयर बाजार में बढ़त रही थी। सेंसेक्स 50 अंक की तेजी के साथ 74,609 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 33 अंक की तेजी है, ये 23,413 के स्तर पर बंद हुआ था।

खबरें और भी हैं…

