मुख्य बातें

मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, दो घायल: मृतक थुनाग के रहने वाले, शिकारी माता मंदिर के पास आधी रात हुआ हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News

मंडी में कार दुर्घटनाग्रस्त, 2 की मौत, दो घायल:  मृतक थुनाग के रहने वाले, शिकारी माता मंदिर के पास आधी रात हुआ हादसा – Mandi (Himachal Pradesh) News

हिमाचल के मंडी जिले के प्रसिद्ध माता शिकारी देवी मंदिर के पास बीती रात एक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों का नेकचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। सूचना के अनुसार- यह हादसा बुधवार रात लगभग 12 बजे के करीब हुआ। सुनसान जगह होने के कारण किसी को इसकी सूचना नहीं मिल। घटना के बाद एक घायल खुद चलकर सड़क तक पहुंचा और वहां लगे टेंट में सो रहे लोगों को हादसे की जानकारी दी। रात करीब एक बजे पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई। तब जाकर पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। मगर तब तक दो लोगों की हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतकों के शव खाई से निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए है। थुनाग के दो लोगों की मौत इस हादसे में भूपेंद्र राज और हेत राम की मृत्यु हो गई है, दोनों थुनाग के रहने वाले थे। घायलों की पहचान योगराज और पूर्णचंद के रूप में हुई है। इनमें से एक थुनाग का और दूसरा पांगणा का रहने वाला बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि चारों लोग ऑल्टो कार (नंबर एचपी 87 2981) में सवार थे। इनकी गाड़ी सड़क से करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही: SP एसपी मंडी विनोद कुमार ने इस हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है। शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *