बेतिया| जिला परिषद के अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस एवं मत विभाजन के लिए 18 मई 2026 को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जिला परिषद सभागार में सोमवार को पूर्वाह्न 11 बजे होगी। उप विकास आयुक्त-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी काजले वैभव नितिन द्वारा जारी सूचना के अनुसार, जिला परिषद सदस्यों को बैठक में समय पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। यह सूचना विशेष रूप से जिला परिषद सदस्य श्रीमती सुनीता देवी, क्षेत्र संख्या-12, प्रखंड योगापट्टी सहित अन्य सदस्यों को भेजी गई है।अविश्वास प्रस्ताव में अध्यक्ष निर्भय कुमार महतो पर कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। आरोपों में समय-समय पर जिला परिषद की बैठक नहीं बुलाना, विकास योजनाओं में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाना तथा अपने समर्थक पार्षदों के क्षेत्रों में अधिक राशि आवंटित करना शामिल है।
Source link
