मंदसौर शहर कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी ड्रग्स प्रकरण में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 51 लाख की एमडी ड्रग्स और अफीम के साथ पकड़ाया आरोपी दरअसल, 7 मई 2026 को थाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान (25) निवासी दावतखेड़ी, मंदसौर को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से पानी की मोटर में स्कीम के तहत छिपाकर रखी गई करीब 51 लाख रुपए से अधिक कीमत की 500 ग्राम एमडी ड्रग्स और 500 ग्राम अफीम बरामद की गई थी। मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/18, 22 और 29 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। 7 दिन के पुलिस रिमांड में हुए बड़े खुलासे मुख्य आरोपी इमरान पठान से पूछताछ के लिए पुलिस ने 7 दिन का रिमांड लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के नाम और उनकी भूमिका के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल चार अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी पुलिस द्वारा पहले गिरफ्तार किए गए आरोपियों में महावीर पिता रामसिंह चौहान (45) निवासी शनि विहार कॉलोनी, सादिक पिता शाकिर गढ़वी मुल्तानी (26) निवासी नरसिंहपुरा मंदसौर, सलमान पिता अनवर शाह (29) निवासी श्रृंगार गली और शाकिर उर्फ चेला पिता शब्बीर उर्फ बाबू खां मेवाती (61) निवासी मदारपुरा चांदनी चौक मंदसौर शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया था। खिलचीपुरा निवासी असलम हुसैन भी गिरफ्तार प्रकरण की आगे की जांच के दौरान पुलिस ने रविवार को आरोपी असलम हुसैन पिता अख्तर हुसैन (43) निवासी खिलचीपुरा, मंदसौर को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा। अन्य आरोपियों की तलाश जारी थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि इस प्रकरण में अब तक कुल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले में अन्य कई आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थ तस्करी में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए जांच लगातार जारी है।
Source link
