मुख्य बातें

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स: मंत्री अरोड़ा को ED कोर्ट में पेश करेगी; मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 करोड़ रंगदारी – Mohali News

पंजाब-चंडीगढ़ अपडेट्स:  मंत्री अरोड़ा को ED कोर्ट में पेश करेगी; मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 करोड़ रंगदारी – Mohali News


मंत्री संजीव अरोड़ा को आज ED कोर्ट में पेश करेगी।

पंजाब सरकार के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी की जांच अधिकारियों तक पहुंच गई है। राज्य के दो विभागों के अफसरों समेत कुल पांच लोगों को आज ईडी के सामने पेश होना है।

.

इनमें एक अधिकारी को जालंधर ईडी कार्यालय, जबकि बाकी लोगों को दिल्ली ईडी कार्यालय में बुलाया गया है। ये पेशियां दो अलग-अलग मामलों में हो रही हैं। सभी को सुबह 10 बजे जरूरी रिकॉर्ड के साथ तलब किया गया है।

उधर, संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर आज पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई होगी। इस मामले में ईडी अपना जवाब दाखिल करेगी।

वहीं, गुरुग्राम की अदालत में भी आज संजीव अरोड़ा की पेशी है। दो दिन का रिमांड पूरा होने के बाद ईडी उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। (पढ़ें पूरी खबर)

ग्रंथी से खालिस्तानी आतंकी बना बिक्रमजीत रहेगा जेल में, हाईकोर्ट का जमानत से इनकार

पंजाब में ग्रंथी से खालिस्तानी बनकर देश के खिलाफ विदेश में बैठकर आतंकी साजिश रचने वाले बिक्रमजीत सिंह उर्फ बिक्कर पंजवड़ को अभी जेल में रहना पड़ेगा। उसे 2019 बम धमाके के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने उसे जमानत देने से साफ मना कर दिया है।

अदालत ने UAPA और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं को देखते हुए उसे जमानत का हकदार नहीं माना। अदालत का कहना है कि आरोपी आतंकी गिरोह का मुख्य साजिशकर्ता है। (पढ़ें पूरी खबर)

मोहाली में प्रॉपर्टी डीलर से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, गैंगस्टर के नाम से आया कॉल

मोहाली में शहर के एक नामी प्रॉपर्टी डीलर से गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से कॉल कर 10 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगने का दावा किया गया है। प्रॉपर्टी डीलर का राजनीतिक कनेक्शन भी बताया जा रहा है और वह कई कांग्रेस नेताओं का करीबी माना जाता है।

पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। प्रॉपर्टी डीलर ने पुलिस को उस कॉल की रिकॉर्डिंग भी सौंप दी है, जिसमें कथित तौर पर रंगदारी मांगी गई थी। अब पुलिस रिकॉर्डिंग, मोबाइल नंबर और कॉल डिटेल के आधार पर जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, प्रॉपर्टी डीलर के मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर रोहित गोदारा बताया। कॉल करने वाले ने पहले प्रॉपर्टी डीलर का नाम लिया और फिर उसके एक बेहद करीबी व्यक्ति का जिक्र किया। इससे प्रॉपर्टी डीलर घबरा गया, आरोपी ने दावा किया उसे उसकी निजी जानकारी भी पता है। (पढ़ें पूरी खबर)

चंडीगढ़ में गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार

चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने ट्राइसिटी में सक्रिय अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 देसी पिस्टल, 1 देसी रिवॉल्वर और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में आरोपियों के तार गैंगस्टर लकी पटियाल-बंबीहा गैंग समेत अन्य अपराधी गिरोहों से जुड़े होने की बात सामने आई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी गैंगस्टरों और स्थानीय अपराधियों को हत्या, रंगदारी, अपहरण और लूट जैसी वारदातों के लिए हथियार और लॉजिस्टिक सपोर्ट उपलब्ध करवाते थे। शहर में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं को देखते हुए यूटी पुलिस केडीआईजी राजीव रंजन सिंह की निगरानी में इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने आरोपियों को पकड़ा है। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *