मुख्य बातें

इंदौर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग: कई किमी दूर से दिखा धुआं, आग बुझाने में फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल हुआ – Indore News

इंदौर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग:  कई किमी दूर से दिखा धुआं, आग बुझाने में फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल हुआ – Indore News

इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र के कर्बला के पास सोमवार सुबह टेंट हाउस के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। चार दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं फायर ब्रिगेड के अनुसार गोदाम में आग लगने के बाद कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया। मौके पर चार दमकल गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई। बताया जा रहा है कि गोदाम में शादी-ब्याह के लिए डेकोरेशन और टेंट का सामान रखा हुआ था। गोदाम बड़ा होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल आग बुझाने के लिए नगर निगम के फायर फाइटिंग रोबोट का भी इस्तेमाल किया गया। रोबोट की मदद से पानी डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। आग को नियंत्रित करने के लिए टीन शेड को जेसीबी और पोकलेन मशीन की मदद से हटाया गया, जिसके बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया गया। 25 से ज्यादा टैंकर पानी का उपयोग फायर ब्रिगेड और नगर निगम की टीमों ने मिलकर 25 से अधिक टैंकर पानी का उपयोग किया। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *