मुख्य बातें

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा हुआ: शिमला में पेट्रोल ₹99.27, डीजल ₹91.26 पहुंचा: जनता पर महंगाई की मार, सेब ढुलाई होगी महंगी – Shimla News

हिमाचल में पेट्रोल-डीजल 90 पैसे महंगा हुआ:  शिमला में पेट्रोल ₹99.27, डीजल ₹91.26 पहुंचा: जनता पर महंगाई की मार, सेब ढुलाई होगी महंगी – Shimla News

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है। एक सप्ताह में दूसरी बार रेट बढ़े है। इसके बाद शिमला में पेट्रोल 99.27 रुपए और डीजल 91.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है। हमीरपुर के सुजानपुर में पेट्रोल 98.27 रुपए, डीजल 88.66 रुपए, लुहरी में पेट्रोल 99.14 रुपए व डीजल 91.09 रुपए, मंडी में पेट्रोल 98.73 रुपए व डीजल 90.51 रुपए, ऊना में पेट्रोल 96.93 रुपए व 88.91 रुपए प्रति लीटर हो गया है। तेल कंपनियों के इस फैसले का असर आम जनता पर पड़ना तय है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर महंगाई पर पड़ेगा। बसों के साथ मलाभाड़े पर भी इसका असर पड़ना तय है। इससे खाद्य वस्तुओं की कीमतें भी बढ़ेगी। जानकारों की मानें तो अभी और भी रेट बढ़ सकता है। सेब बागवानों पर मार पड़नी तय राज्य में अगले महीने सेब सीजन भी शुरू होने जा रहा है। इससे सेब की ढुलाई महंगी होगी। बागवानों पर इसकी मार पड़नी तय है। प्रदेश की सबसे बड़ी बद्दी की ट्रक यूनियन चार दिन पहले ही माल भाड़ा बढ़ा चुकी है। राज्य में पेट्रोल-डीजल पर सेस लगाने की तैयारी इस बीच आर्थिक संकट से जूझ रही हिमाचल सरकार कभी भी पेट्रोल-डीजल पर अधिकतम 5 रुपए प्रति लीटर तक सेस लगा सकती है। कांग्रेस सरकार ने विधानसभा के बजट सेशन में इसके लिए विधेयक पास कर रखा है। जनता पर दोहरी मार पड़नी तय संशोधन विधेयक में पेट्रोल-डीजल पर 5 रुपए प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने का प्रावधान किया गया है। सरकार का तर्क है कि इससे अनाथ एवं विधवाओं से कल्याण के लिए राशि जुटाई जाएगी। ऐसे में सेस के लगते ही राज्य की जनता पर दोहरी मार पड़नी तय है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *