मुख्य बातें

बाबूबरही-कलुआही सड़क की हालत बदहाल: 6 साल से नहीं बनी सड़क, लोगों को 30 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा – Madhubani News

बाबूबरही-कलुआही सड़क की हालत बदहाल:  6 साल से नहीं बनी सड़क, लोगों को 30 किमी अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा – Madhubani News

कीचड़ और पानी से जर्जर सड़क पर गुजरते वाहन.

मधुबनी जिले के राजनगर प्रखंड से बाबूबरही तक जाने वाली सड़क की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। यह मार्ग पटवारा लक्ष्मीपुर से होकर गुजरता है और जयनगर, रहिका तथा कलुआही जाने के लिए भी मुख्य रास्ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर गड्ढे, कीचड़

.

स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मार्ग का निर्माण कई वर्षों से लंबित है। प्रशासन ने मरम्मत के नाम पर केवल ईंट-पत्थर के टुकड़े डालकर काम चलाया है, जिससे सड़क की स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। खराब सड़क की वजह से यात्रियों को अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ता है।

इस खराब स्थिति के कारण न केवल समय और धन की बर्बादी होती है, बल्कि दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र इस सड़क का स्थायी निर्माण करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द कार्य नहीं हुआ, तो रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित होगी और यातायात पूरी तरह बाधित हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क को प्राथमिकता में बनाने की अपील की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *