मुख्य बातें

हिमाचल के 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट: मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, ऊना का पारा 43.4°C पहुंचा, 22 मई को हल्की बारिश के आसार – Shimla News

हिमाचल के 2 जिलों में हीटवेव का अलर्ट:  मैदानी इलाकों में बढ़ेगी गर्मी, ऊना का पारा 43.4°C पहुंचा, 22 मई को हल्की बारिश के आसार – Shimla News

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने कांगड़ा और सोलन जिलों में आज और कल यानी दो दिन हीटवेव की चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार प्रदेश के मैदानी इलाकों में तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बीते दिन भी कांगड़ा, सोलन और किन्नौर में हीटवेव जैसी स्थिति महसूस की गई। ऊना प्रदेश का सबसे गर्म क्षेत्र रहा, जहां तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री अधिक दर्ज करते हुए 43.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं हमीरपुर के नेरी में भी पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा तापमान में सबसे अधिक बढ़ोतरी किन्नौर के कल्पा में दर्ज की गई, जहां सामान्य से 4.8 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। राजधानी शिमला का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री अधिक रहते हुए 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। कांगड़ा में पारा 4.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 38.4 डिग्री और धर्मशाला में 3.9 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 22 मई को आंधी-तूफान का येलो अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को प्रदेश के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। 21 मई को मध्यम व अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। 22 मई को राज्य के अधिकांश भागों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इस दिन कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में आंधी-तूफान का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 23 और 24 मई को भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि 25 मई को पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ ज्यादा मजबूत नहीं होगा, लेकिन बारिश होने पर लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *