मुख्य बातें

कांगड़ा में महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार फरार: बज्रेश्वरी मंदिर जाते समय वारदात, 4 लाख कीमत; पुलिस जांच में जुटी – Kangra News

कांगड़ा में महिला से चेन स्नैचिंग, बाइक सवार फरार:  बज्रेश्वरी मंदिर जाते समय वारदात, 4 लाख कीमत; पुलिस जांच में जुटी – Kangra News

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा शहर में आज सुबह बज्रेश्वरी मंदिर मार्ग पर एक महिला से सोने की चेन छीन ली गई। घटना सुबह लगभग छह बजे हुई, जब महिला मंदिर दर्शन के लिए जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शांता गुलियानी मंदिर में माथा टेकने जा रही थीं। तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक उनके पास आए। उन्होंने महिला का मुंह बंद कर दिया और उनके गले से लगभग तीन तोले सोने की चेन छीन ली। इसके बाद दोनों बाइक पर फरार हो गए। सोने की चेन की बाजार कीमत लगभग साढ़े चार लाख रुपए बताई जा रही है। इस घटना ने कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाइक में नहीं थी नंबर प्लेट पुलिस थाना कांगड़ा प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि यह चेन स्नैचिंग का मामला है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी पंजाब के हो सकते हैं। पुलिस टीम टोल प्लाजा और कांगड़ा बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। मोटरसाइकिल पर कोई नंबर प्लेट नहीं थी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि लुटेरों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *