मुख्य बातें

चंडीगढ़ में अवैध कब्जे हटाने पहुंची टीम का विरोध: SDM की गाड़ी पर फेंका पत्थर; नोटिस भेजने के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण – Chandigarh News

चंडीगढ़ में अवैध कब्जे हटाने पहुंची टीम का विरोध:  SDM की गाड़ी पर फेंका पत्थर; नोटिस भेजने के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण – Chandigarh News

चंडीगढ़ के धनास स्थित मिल्क कॉलोनी में बुधवार को अतिक्रमण हटाने पहंची नगर निगम की टीम का लोगों ने विरोध किया। स्थिति उस समय बिगड़ी गई जब किसी ने एसडीएम प्रियंका की गाड़ी पर पत्थर फेंक दिया। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। नगर निगम की टीम ने इलाके में ज्यादातर अतिक्रमण हटा दिया था। कार्रवाई पूरी होने के बाद टीम वापस लौटने लगी। इसी दौरान वहां एक स्थानीय नेता पहुंचा, जिसने लोगों को इकट्ठा करना शुरू कर दिया। कुछ ही देर में महिलाएं भी वहां पहुंच गईं और नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाल लिया और लोगों को पीछे हटाया। इसी बीच जब एसडीएम प्रियंका की गाड़ी वहां से निकल रही थी, तब भीड़ में से किसी व्यक्ति ने दूर से पत्थर फेंक दिया, जो गाड़ी पर लगा। घटना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई और भीड़ को वहां से दूर कर हालात पर काबू पा लिया। पत्थर मारने वाले की तलाश में जुटी पुलिस घटना के बाद नगर निगम अधिकारियों ने थाना सारंगपुर पुलिस को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में कहा गया है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पूरी होने के बाद जब निगम की टीम और प्रशासनिक अधिकारी वहां से लौट रहे थे, उसी दौरान भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। इसी दौरान एसडीएम प्रियंका की सरकारी गाड़ी पर दूर से पत्थर फेंका गया। पुलिस ने मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों के बयान दर्ज करने शुरू कर दिए हैं। इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि पत्थर किस व्यक्ति ने फेंका था। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना अचानक हुई या फिर इसके पीछे किसी ने लोगों को उकसाया था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *