मुख्य बातें

कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: मायके वालों ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप – koderma News

कोडरमा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:  मायके वालों ने लगाया ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ना और हत्या का आरोप – koderma News

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के सतडीहा पंचायत के नवादा गांव में गुरुवार को एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान 23 वर्षीय कौशिला कुमारी, पति अजीत यादव के रूप में हुई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, कौशिला कुमारी की शादी 28 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ नवादा गांव में हुई थी। मृतका के भाई कुलदीप यादव ने बताया कि शादी के समय 8.5 लाख रुपए दहेज तय हुआ था, जिसमें से 1.5 लाख रुपए बकाया था। कुलदीप यादव ने आरोप लगाया कि हाल ही में 85 हजार रुपए देने के बावजूद उनकी बहन को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। शव घर के बरामदे में एक खटिया पर पड़ा देखा परिजनों के अनुसार, गुरुवार सुबह मृतका के मोबाइल पर किसी युवक का फोन आया, जिसने कौशिला की मौत की सूचना दी। जब घटना के कारण के बारे में पूछा गया, तो कॉल काट दिया गया और मोबाइल बंद हो गया। इसके बाद जब मायके वाले ससुराल पहुंचे, तो उन्होंने कौशिला का शव घर के बरामदे में एक खटिया पर पड़ा देखा। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि कौशिला कुमारी की गला दबाकर हत्या की गई है। उनके अनुसार, मृतका के गले पर निशान थे, जिससे प्रथम दृष्टया गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका का दो माह का एक बच्चा भी है। घटना की सूचना मिलते ही जयनगर थाना के एसआई प्रतीत टोपनो और एसआई केडी प्रसाद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेज दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *