बेगूसराय के वीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सरौंजा गांव में गुरुवार देर शाम एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान सरौंजा वार्ड संख्या-1 निवासी दिलचो साह के 42 वर्षीय पुत्र श्याम साह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष राजू रंजन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय भेज दिया। एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने उस कमरे सहित पूरे घर का बारीकी से निरीक्षण किया, जहां युवक फंदे से लटका मिला था। पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। आत्महत्या की आशंका, हर पहलू पर जांच थाना प्रभारी राजू रंजन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन छानबीन कर रही है। परिजनों के अनुसार, श्याम साह ने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं।
Source link
