मुख्य बातें

गोपालगंज में 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद: घर के पास खड़ी कार में मिला, बुधवार शाम घर से खेलने निकला था – Gopalganj News

गोपालगंज में 7 वर्षीय बच्चे का शव बरामद:  घर के पास खड़ी कार में मिला, बुधवार शाम घर से खेलने निकला था – Gopalganj News

गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र के भटवलिया गांव में लापता सात वर्षीय बच्चे अनुज कुमार का शव गुरुवार को उसके घर के पास खड़ी एक कार से बरामद किया गया। बच्चा बुधवार शाम से लापता था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। भटवलिया गांव निवासी गुड्डू यादव का सात वर्षीय बेटा अनुज कुमार बुधवार, 20 मई की शाम घर से खेलने निकला था। देर रात तक उसके घर न लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन के बाद भी अनुज का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद परिजनों ने मीरगंज थाना में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही थी कि गुरुवार को घर से कुछ दूरी पर महीनों से खड़ी एक कार के अंदर अनुज का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बच्चे की मौत के कारणों को लेकर विभिन्न तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। अनुज गांव के आंगनबाड़ी केंद्र में पढ़ता था। बुधवार को वह केंद्र से घर आया, खाना खाया और फिर खेलने चला गया था। वह तीन भाइयों में मंझला था; उसके बड़े भाई का नाम अतुल कुमार और छोटे भाई का नाम अंकुश कुमार है। अनुज के पिता गुड्डू यादव पंजाब में नौकरी करते हैं और घटना की सूचना मिलते ही घर के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *