मुख्य बातें

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे: तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिरमिरी पहुंचे:  तीन जिलों के अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, योजनाओं की ली जानकारी – Manendragarh-Chirmiri-Bharatpur News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गुरुवार को चिरमिरी पहुंचे। उन्होंने यहां कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। पोंडी स्थित हेलीपैड पर स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन ने व्यापक तैयारियां की थीं। चिरमिरी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों के लाभार्थियों से मुलाकात कर शासन की योजनाओं और उनसे मिल रहे लाभ की जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री एसईसीएल स्थित तानसेन भवन पहुंचे। यहां उन्होंने कोरिया, सूरजपुर और एमसीबी जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में तीनों जिलों के कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल और ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों की प्रगति पर विशेष चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के बाद मुख्यमंत्री गोदरीपारा में आयोजित श्रीराम कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस दौरान सरगुजा संभाग के कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा और आईजी दीपक कुमार झा सहित अन्य आलाधिकारी भी मौजूद रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *