मुख्य बातें

अमृतसर- AAP नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट: 3 मंजिला घर में आग लगी, छत में दरारें, शीशे टूटे; महिला की मौत, 2 घायल – Amritsar News

अमृतसर- AAP नेता की अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट:  3 मंजिला घर में आग लगी, छत में दरारें, शीशे टूटे; महिला की मौत, 2 घायल – Amritsar News

अमृतसर में गुरुवार दोपहर को आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अशोक कुमार के 3 मंजिला घर में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के बाद पूरे घर को आग लग गई। जिसमें झुलसकर सुमन नाम की महिला की मौत हो गई, जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायल महिला गुरप्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। यह धमाका इतना तेज था कि घर की छत और दीवारों पर दरारें पड़ गईं। खिड़कियों के सारे शीशे टूट गए। आसपास के घरों में भी दीवारें हिल गईं। धमाके का पता चलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। ACP सुरिंदरपाल सिंह ने कहा कि 2 फायर टेंडरों की मदद से करीब आधे घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। इसके बाद अंदर झुलसी महिलाओं को बाहर निकाला गया। जिस वक्त धमाका हुआ, घर में 7-8 लोग थे, बाकियों ने घर से बाहर भागकर अपनी जान बचाई। 3 मंजिला घर के फर्स्ट फ्लोर पर पटाखे बनाने का काम होता था। इसके लिए वहां विस्फोटक जमा करके रखा गया था। जिसने अचानक आग पकड़ ली और धमाका हो गया। मौके पर पहुंचे ADCP विशालजीत सिंह ने कहा कि अनगढ़ इलाके का यह घर अशोक कुमार का है। उन्होंने अपने घर में पटाखे स्टोर किए थे। इन्हीं पटाखों ने आग पकड़ ली। इससे आग फैल गई। केस दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अशोक ने 2 साल पहले AAP जॉइन की थी
अशोक कुमार पार्टी में किसी आधिकारिक पद पर नहीं हैं। हालांकि वह अकसर AAP नेताओं के साथ रैलियों और सभाओं में नजर आते रहे हैं। उन्होंने नेताओं के साथ अपनी कई तस्वीरें फेसबुक पर भी शेयर की हुई हैं। करीब 2 साल पहले उन्होंने आप जॉइन की थी। इससे पहले वह कांग्रेस में थे। फिलहाल इस पूरे मामले पर अशोक कुमार का कोई बयान सामने नहीं आया है। घर में धमाके से जुड़े 5 PHOTOS:- ब्लास्ट से जुड़े VIDEO और अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग देखें…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *