केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि रेवाड़ी के धारूहेड़ा में एक साल बाद भिवाड़ी का दूषित पानी आना बिल्कुल बंद हो जाएगा। भिवाड़ी में दूषित पानी साफ करने के लिए एसटीपी को चालू कर दिया गया है। जिससे भिवाड़ी से दूषित पानी बिल्कुल आना बंद हो चुका है। केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह और प्रदेश के पर्यावरण मंत्री राव नरबीर सिंह को दूषित पानी का प्रयोग झांडली प्लांट में छोड़ने और मसानी बैराज में साफ पानी छोड़ने को कहा गया है। उन्होंने दोनों मंत्रियों को मसानी बैराज में गंदा पानी नहीं छोड़ने के लिए भी कहा है। इससे मसानी बैराज को गंदे पानी से छुड़कारा मिलेगा और इसे एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने वीरवार को धारूहेड़ा में रानी सुशील देवी के निधन पर शोक व्यक्त करने के बाद यह बात कही। भिवाड़ी का दूषित पानी बड़ा मुद्दा धारूहेड़ा आने वाला भिवाड़ी की फैक्ट्रियों का दूषित पानी पिछले कई वर्षों से एक बड़ा मुद्दा रहा है। यह मामला दोनों प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों तक पहुंच चुका है। राजस्थान सरकार द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाने पर भिवाड़ी से आने वाली पानी को रोकने के लिए रेवाड़ी प्रशासन ने सड़क पर रैंप बना दिए थे। हरियाणा की सीमा पर पानी का बहाव रोकने से भिवाड़ी व आसपास जलभराव होने पर रैंप को तोड़ने के प्रयास हुए हैं। रेवाड़ी टपूकड़ा के बीच रोड बनेगा केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि रेवाड़ी से टपूकड़ा के लिए नया रोड बनाया जाएगा। सरकार ने दिल्ली जयपुर हाइवे और धारूहेड़ा में ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए यह निर्णय लिया है। जिससे वाहन चालकों को भी आवागमन में आसानी होगी।
Source link
