कवर्धा में सांसद संतोष पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टिप्पणी को बेहद निंदनीय और दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की ओर से इस्तेमाल की गई भाषा किसी स्वस्थ मानसिकता का परिचायक नहीं है। सांसद पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। भारत को विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे प्रधानमंत्री के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग कांग्रेस की सोच को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी से पूछा कि नक्सलियों और राष्ट्र विरोधी तत्वों के प्रति उनका रुख क्या है। संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ऐसे लोगों के साथ नजर आते हैं, जिन पर नक्सलवाद को समर्थन देने के आरोप लगते रहे हैं। सेना के मुद्दे पर बयान सांसद पांडेय ने कहा कि सेना की एयर स्ट्राइक, सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाना देश के जवानों, सेना के मनोबल को कमजोर करने जैसा है। दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया दीपक बैज के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए संतोष पांडेय ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष से सवालों के जवाब देने की मांग की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि वह नक्सलवाद, राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के मुद्दे पर किस पक्ष में खड़ी है। कांग्रेस पर गंभीर आरोप संतोष पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ऐसे तत्वों को संरक्षण देती रही है, जो देश की एकता, सुरक्षा के खिलाफ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना जीवन देश सेवा को समर्पित किया है, ऐसे नेता के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी पूरी तरह अनुचित है।
Source link
