हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में युवती से रेप कर अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल करने और रिश्ता तुड़वाने वाले 62 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान अजैब सिंह उर्फ जैब के रूप में हुई। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को कोर्ट के ऑर्डर से जेल भेज दिया। आरोपी अजैब सिंह पिछले 2 से 3 साल से युवती (21) को अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसका यौन शोषण कर रहा था। आरोपी के बेटा-बेटा विदेश में रहते हैं। युवती के पड़ोस में ही आरोपी अजैब सिंह रहता था। मंगेतर तक पहुंचाई VIDEO युवती के मुताबिक, जब उसका रिश्ता तय हुआ तो आरोपी बौखला गया। उसने उसके मंगेतर के रिश्तेदार को उसकी वीडियो दिखाई। वीडियो सामने आने के बाद युवती का रिश्ता टूट गया। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार को पूरे मामले की जानकारी दी। परिवार जब आरोपी से बात करने पहुंचा तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई मामले की शिकायत मिलने के बाद लाडवा थाना पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी अजैब सिंह उर्फ जैब, उसकी पत्नी राज और पृथ्वी के खिलाफ BNS की धारा 74, 123, 351(2) और IT एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। आज पुलिस ने आरोपी इजैब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है। पिता करता था आरोपी के घर काम थाना लाडवा के SHO गुरनाम सिंह ने बताया कि युवती के पिता आरोपी जैब सिंह के घर काम करता था। इसी कारण परिवार का आरोपी के घर आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने युवती को अपने झांसे में लेकर डरा-धमकाकर उसके साथ रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाई। मोबाइल में रखी थी वीडियो SHO ने बताया कि आरोपी ने युवती की अश्लील वीडियो अपने मोबाइल में रखी हुई थी। उसी वीडियो के जरिए आरोपी उसे ब्लैकमेल करता था। युवती के मुताबिक, आरोपी की पत्नी भी इस पूरे मामले में उसका साथ देती थी। आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे अपने घर बुलाता था।
Source link
