मुख्य बातें

​​​​​​​पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात उत्तम यादव: चतरा में बगरा-जबड़ा रोड के पास हुई मुठभेड़, घटनास्थल से बरामद हुई बाइक – Chatra News

​​​​​​​पुलिस एनकाउंटर में मारा गया कुख्यात उत्तम यादव:  चतरा में बगरा-जबड़ा रोड के पास हुई मुठभेड़, घटनास्थल से बरामद हुई बाइक – Chatra News


चतरा और हजारीबाग पुलिस के लिए लंबे समय से सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी उत्तम यादव शनिवार को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। यह घटना चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के बगरा-जबड़ा रोड पर हुई, जहां पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ हुई थी।

.

हजारीबाग एसटीएफ को मिली थी गुप्त सूचना

सूत्रों के अनुसार, हजारीबाग एसटीएफ के जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तम यादव इस इलाके में छिपा हुआ है।

सूचना के आधार पर पुलिस टीम जब बगरा-जबड़ा रोड के पास पहुंची तो उत्तम यादव ने जवानों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी।

उत्तम को चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कई जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था

जवानों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए उस पर गोली चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत चतरा सदर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिछले एक साल से उत्तम यादव चतरा, हजारीबाग और आसपास के कई जिलों में आतंक का पर्याय बना हुआ था।

बताते चलें कि, इसी साल जून में उत्तम यादव ने हाथ में एके-47 लेकर सोशल मीडिया पर अपना एक वीडियो जारी किया था। इसमें उत्तम यादव ने चतरा और हजारीबाग जिले के व्यवसायियों को रंगदारी व लेवी देने की धमकी दी थी।

उत्तम पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। (फाइल)

उत्तम पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। (फाइल)

कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे

उत्तम के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह लगातार आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहा था और पुलिस को खुली चुनौती दे रहा था। उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई थी। इस मुठभेड़ के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली है।

पुलिस ने घटनास्थल की घेराबंदी कर दी है और मामले की जांच कर रही है। मौके से एक अपाची बाइक भी बरामद हुई है, जो उत्तम यादव की बताई जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *